आईपीएल-11: मुंबई ने कोलकाता को 13 रन से हराया

मुंबई, 6 मई (आईएएनएस)। हार्दिक पांड्या (नाबाद 35 रन, दो विकेट) के हरफनमौला प्रदर्शन की बदौलत मुंबई इंडियंस ने यहां अपने घर वानखेड़े स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण के 37 वें मैच में रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स को 13 रन से हरा दिया।

मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 181 रन का मजबूत स्कोर बनाया और फिर कोलकाता को निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 168 रन पर रोक दिया। कोलकाता के लिए रोबिन उथप्पा ने सर्वाधिक 54 रन बनाए।

मुबई की 10 मैचों में यह चौथी जीत है जबकि कोलकाता को 10 मैचों में पांचवीं हार का सामना करना पड़ा है। इस जीत की बदौलत मुंबई ने प्लेआफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को बरकरार रखा है।

मुंबई के लिए हार्दिक ने दो और मिशेल मैक्लेनेघन, जसप्रीत बुमराह, मयंक मरक डेय और क्रूणाल पांडया ने एक-एक विकेट हासिल किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493