आईपीएल-11 : राजस्थान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी

जयपुर, 19 मई (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण में शनिवार को सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया है।

यह मैच राजस्थान और बेंगलोर के लिए प्लेऑफ में जाने की आखिरी उम्मीद है। इस मैच में जीत दोनों टीमों के अंतिम-4 में जाने की संभावनाओं को बनाए रखेगी।

विराट कोहली की कप्तानी वाली बेंगलोर ने अपने पिछले मैच में मजबूत टीम सनराइजर्स हैदराबाद को मात दी थी और अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा था।

वहीं राजस्थान को अपने पिछले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। वह नेट रन रेट के मामले में पीछे है और इस मैच में उसे बड़े अंतर से जीत की दरकार होगी।

कोहली ने अपनी टीम में कोई भी बदलाव नहीं किया है। राजस्थान ने अपनी टीम में तीन बदलाव किए हैं। जोस बटलर और बेन स्टोक्स दोनों स्वदेश लौट चुके हैं।

हेनरिक क्लासेन, बेन लॉफलिन और श्रेयस गोपाल को टीम में जगह मिली है।

टीमें :

राजस्थान रॉयल्स : अजिंक्य रहाणे (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), संजू सैमसन, श्रेयस गोपाल, राहुल त्रिपाठी, बेन लॉफलिन ,जोफ्रा आर्चर, कृष्णप्पा गौथम, जयदेव उनादकट, ईश सोढ़ी और अनुरीत सिंह।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर : विराट कोहली (कप्तान), पार्थिव पटेल (विकेटकीपर), मोइन अली, अब्राहम डिविलियर्स, मंदीप सिंह, कोलिन डी ग्रैंडहोम, सरफराज खान, टिम साउदी, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज और युजवेंद्र चहल।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493