आईपीएल 11 : लिन का अर्धशतक, कोलकाता ने बनाए 191 रन

कोलकाता, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। ओपनर क्रिस लिन के 74 रन और कप्तान दिनेश कार्तिक के 43 रन की उपयोगी पारियों की बदौलत कोलकाता नाइट राइडर्स ने शनिवार को यहां ईडन गार्डन्स स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण के एक मैच किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ सात विकेट पर 191 रन का मजबूत स्कोर बना लिया।

लिन ने 41 गेंदों पर छह चौके और चार छक्के लगाए। आईपीएल में लिन का यह चौथा अर्धशतक है। रोबिन उथप्पा ने 23 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की बदौलत 34 रन बनाए जबकि कार्तिक ने 28 गेंदों पर छह चौके लगाए।

पंजाब के लिए एंड्र टाई ने 30 रन पर दो विकेट और बरिन्दर शरण ने 50 रन दो विकेट झटके। इसके अलावा मुजीब उर रहमान और कप्तान रविचंद्रन अश्विन को एक-एक विकेट मिला।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493