जयपुर, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। सूर्यकुमार यादव (72) और ईशान किशन (58) के बेहतरीन अर्धशतकों की बदौलत मुंबई इंडियंस ने यहां सवाई मानसिंह स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण में रविवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सात विकेट पर 167 रन का स्कोर बना लिया।
सूर्यकुमार ने 47 गेंदों की पारी में छह चौके और तीन छक्के लगाए। किशन ने 42 गेंदों पर चार चौके और तीन छक्का उड़ाया। सूर्यकुमार और किशन ने दूसरे विकेट के लिए 129 रन की साझेदारी की। कीरन पोलार्ड ने नाबाद 22 रन का योगदान दिया।
राजस्थान के लिए आईपीएल में अपना पदार्पण कर रहे जोफरा आर्चर ने तीन विकेट, धवल कुलकर्णी ने दो विकेट और जयदेव उनादकट ने एक विकेट हासिल किया।
dharmpath.com dharmpath