आईपीएल-11: सैमसन की बदौलत राजस्थान ने बेंगलोर को दिया 218 रनों का लक्ष्य

बेंगलुरु , 15 अप्रैल (आईएएनएस)। संजू सैमसन (नाबाद 92) और कप्तान अजिंक्य रहाणे (36) की शानदार पारियों की बदौलत राजस्थान रायल्स ने यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण के एक मुकाबले में रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ चार विकेट पर 217 रन का विशाल स्कोर बना लिया।

राजस्थान की टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर यह स्कोर हासिल करने में सफल रही।

सैमसन ने 45 गेंदों की पारी में दो चौके और 10 छक्के लगाए। बेंगलोर के लिए युजवेंद्र चहल ने दो और क्रिस वोक्स ने दो विकेट हासिल किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493