आईपीएल-11 : हैदराबाद ने चेन्नई को दिया 180 रनों का लक्ष्य (लीड-1)

पुणे, 13 मई (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण के प्लेऑफ में कदम रख चुकी सनराइजर्स हैदराबाद ने रविवार को खेले गए मैच में शिखर धवन (79) और कप्तान केन विलियमसन (51) की शतकीय साझेदारी के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स को 180 रनों का लक्ष्य दिया है।

महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए इस मैच में हैदराबाद ने चार विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाए।

हैदराबाद का पहला विकेट चौथे ओवर में एडम हेल्स (2) के रूप में गिरा। उन्हें इस मैच के लिए कर्ण शर्मा के स्थान पर चेन्नई की अंतिम एकादश में शामिल हुए दीपक चाहर ने सुरेश रैना के हाथों कैच आउट करवाया।

इसके बाद, धवन और विलियमसन ने 10 मई को दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ किए गए प्रदर्शन को दोहराते हुए एक बार फिर शतकीय साझेदारी कर टीम की पारी को संभाला। दोनों ने 128 रन जोड़े और टीम को 141 के स्कोर तक पहुंचाया।

इसी स्कोर पर धवन ड्वेन ब्रावो के स्थान पर हरभजन सिंह हाथों लपके गए। एक बार फिर धवन अपने आईपीएल के करियर का पहला शतक लगाने से चूक गए। उन्होंने 49 गेंदों पर 10 चौके और तीन छक्के लगाए और आईपीएल के इस सीजन का तीसरा अर्धशतक जड़ा।

धवन के पवेलियन पहुंचने के बाद विलियमसन की पारी भी लड़खड़ा गई और वह भी 141 के ही स्कोर पर शार्दूल ठाकुर की गेंद पर बाउंड्री के पास ब्रावो के हाथों लपके गए। उन्होंने 39 गेंदों में पाचों चौकों और दो छक्कों के साथ इस सीजन का सातवां अर्धशतक लगाया।

विलियमसन और धवन के जाने के बाद मनीष पांडे (5) और दीपक हुड्डा (नाबाद 21) टीम की पारी को आगे बढ़ाने उतरे। दोनों ने 19 रन ही जोड़े थे कि शार्दूल ने मनीष को डेविड विले के हाथों कैच आउट कर हैदराबाद का चौथा विकेट गिराया।

दीपक ने इसके बाद, शाकिब के साथ मिलकर ओवर समाप्त होने तक बिना कोई विकेट गंवाए 19 रन जोड़े और टीम को 179 के स्कोर तक पहुंचाया। दोनों नाबाद रहे।

इस पारी में चेन्नई के लिए शार्दूल ने दो विकेट लिए, वहीं दीपक और ब्रावो को एक-एक सफलता मिली।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493