आईपीएल-11 : हैदराबाद ने टॉस जीता, गेंदबाजी का फैसला

हैदराबाद, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण के 20वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

दोनों टीम अपना छठा मैच खेल रही हैं और दोनों का ही लक्ष्य इस सीजन में अपनी चौथी जीत हासिल करना होगा।

अंक तालिका में चेन्नई छह अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। उसने अब तक खेले गए पांच मैचों में से तीन में जीत हासिल की है, वहीं हैदराबाद के पास भी छह अंक है और उसने भी पांच में से तीन मैचों को जीता है, लेकिन वह नेट रन रेट कम होने के कारण चौथे स्थान पर है।

इस मैच के लिए चेन्नई की अंतिम एकादश में एक बदलाव हुआ है। बुखार होने के कारण इमरान ताहिर इस मैच के लिए मैदान पर नहीं उतर पाएंगे। उनके स्थान पर फाफ डु प्लेसिस को टीम में शामिल किया गया है।

टीमें :

सनराइजर्स हैदराबाद : केन विलियमसन (कप्तान), रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), यूसुफ पठान, मनीष पांडे, दीपक हुड्डा, शाकिब अल-हसन, रिकी भुई, भुवनेश्वर कुमार, राशिद खान, बिली स्टानलेक और सिद्धार्थ कौल।

चेन्नई सुपर किंग्स : महेंद्र सिंह धौनी (कप्तान), शेन वाटसन, अंबाती रायडू, सुरेश रैना, फाफ डु प्लेसिस, सैम बिलिंग्स, ड्वेन ब्रावो, रवींद्र जड़ेजा, दीपक चहर, कर्ण शर्मा और शार्दुल ठाकुर।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493