जयपुर, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। सिद्वार्थ कौल (2/23) की अगुवाई में सनराइजर्स हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण के एक मैच में रविवार को राजस्थान रॉयल्स को 11 रन से हरा दिया।
हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 151 रन का स्कोर बनाया और फिर राजस्थान को निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 140 रन पर रोक दिया। राजस्थान के लिए कप्तान अजिंक्य रहाणे ने सर्वाधिक नाबाद 65 रन बनाए।
हैदराबाद की आठ मैचों में यह छठी जीत है जबकि राजस्थान को सात मैचों में चौथी हार का सामना करना पड़ा है।
हैदराबाद के लिए कौल के अलावा संदीप शर्मा, राशिद खान, युसूफ पठान और बासिल थम्पी ने एक-एक विकेट लिया।
dharmpath.com dharmpath