आईपीएल-11 : हैदराबाद ने राजस्थान को 9 विकेट से दी मात

हैदराबाद, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। सनराइजर्स हैदराबाद ने रविवार को राजीव गांधी स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण के मैच में राजस्थान रॉयल्स को नौ विकेट से हरा दिया।

हैदराबाद के गेंदबाजों ने पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान को 20 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 125 रनों पर ही सीमित कर दिया था। हैदराबाद ने आसान से लक्ष्य को 15.5 ओवरों में एक विकेट खोकर हासिल कर लिया।

हैदराबाद की तरफ से सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने 57 गेंदों में 13 चौके और एक छक्के की मदद से 77 रनों की नाबाद पारी खेली। कप्तान केन विलियमसन ने नाबाद 36 रनों की पारी खेली।

इससे पहले, हैदराबाद के कप्तान विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और उनके गेंदबाजों ने इस फैसले को सही साबित किया।

राजस्थान की तरफ से संजू सैमसन ने 42 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 49 रनों की पारी खेली।

हैदराबाद की तरफ से शाकिब अल हसन, सिद्धार्थ कौल ने दो-दो विकेट लिए। राशिद खान, बिली स्टानलेक और भुवनेश्वर कुमार को एक-एक विकेट मिला।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493