आईपीएल-11 : 88 रनों पर ढेर पंजाब

इंदौर, 14 मई (आईएएनएस)। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण में होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में मेजबान किंग्स इलेवन पंजाब को 88 रनों पर ही ढेर कर दिया।

क्रिस गेल और लोकेश राहुल जैसे स्टार बल्लेबाजों से सजी यह टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और पांच ओवर पहले ही पवेलियन लौट गई।

अपने दूसरे घर में खेल रही पंजाब के लिए एरॉन फिंच ने सबसे ज्यादा 26 रन बनाए। राहुल ने 21 रनों की पारी खेली। गेल ने 18 रनों का योगदान दिया।

बेंगलोर के लिए उमेश यादव ने तीन विकेट लिए। मोइन अली, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल, कोलिन डी ग्रांडहोम को एक-एक सफलता मिली। तीन बल्लेबाज रन आउट हुए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493