आईपीएल-12 : कोलकाता ने राजस्थान को 139 रन पर रोका

जयपुर, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। कोलकाता नाइट राइडर्स ने यहां सवाई मानसिंह स्टेडियम में जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के 21वें मैच में रविवार को राजस्थान रॉयल्स को तीन विकेट पर 139 रन पर रोक दिया।

राजस्थान के लिए स्टीवन स्मिथ ने 58 गेंदों पर सात चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 73 रन और जोस बटलर ने 34 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के के सहारे 37 रनों का योगदान दिया।

राहुल त्रिपाठी ने छह और बेन स्टोक्स ने नाबाद सात रन बनाए।

कोलकाता की ओर से आईपीएल में अपना पहला मैच खेल रहे हैरी गुर्ने ने दो और प्रसिद्ध कृष्णा ने एक विकेट लिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493