आईपीएल-12 : मुंबई ने दिल्ली के खिलाफ चुनी बल्लेबाजी

नई दिल्ली, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण में गुरुवार को फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेले जा रहे मैच में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

दिल्ली ने अपने अंतिम एकादश में कोई बदलाव नहीं किया है, जबकि मुंबई ने दो बदलाव किए हैं। मुंबई ने इशान किशन की जगह बेन कटिंग को और जेसन बेहरनडॉर्फ की जगह जयंत यादव को टीम में शामिल किया है।

टीमें :

दिल्ली : श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), कॉलिन मुनरो, क्रिस मोरिस, कीमो पॉल, अमित मिश्रा, कगिसो रबाडा, ईशांत शर्मा, अक्षर पटेल।

मुंबई : रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, सूर्यकुमार यादव, बेन कटिंग, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, राहुल चाहर, जयंत यादव, लसिथ मलिंगा, जसप्रीत बुमराह और केरन पोलार्ड।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493