आईपीएल-12 : मुंबई ने दिल्ली को दिया 169 रन का लक्ष्य

नई दिल्ली, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। पूर्व चैम्पियन मुंबई इंडियंस ने यहां फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के मैच में गुरुवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पांच विकेट पर 168 रन का सम्मानजनक स्कोर बना लिया।

मुंबई के लिए क्रुणाल पांड्या ने नाबाद 37, हार्दिक पांड्या ने 32, क्विंटन डी कॉक ने 35, कप्तान रोहित शर्मा ने 30 और सूर्यकुमार यादव ने 26 रन बनाए।

हार्दिक और क्रुणाल ने पांचवें विकेट के लिए 54 रन की अविजित साझेदारी की। मुंबई ने अंतिम तीन ओवरों में 50 रन बटोरे।

दिल्ली की ओर से कगिसो रबाडा ने दो और अमित मिश्रा तथा अक्षर पटेल ने एक-एक विकेट लिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493