आईपीएल-12 : मुंबई ने राजस्थान को दिया 188 रनों का लक्ष्य

मुंबई, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। मुंबई इंडियंस ने शनिवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के मैच में राजस्थान रॉयल्स के सामने 188 रनों का लक्ष्य रखा है।

मुंबई ने क्विंटन डी कॉक 81 की बेहतरीन पारी के दम पर 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 187 रन बनाए।

डी कॉक ने अपनी अर्धशतकीय पारी में 52 गेंदों का सामना किया और छह चौकों के अलावा चार छक्के मारे। अंत में हार्दिक पांड्या ने 11 गेंदों पर एक चौका और तीन छक्के की मदद से नाबाद 28 रन बनाकर मुंबई को मजबूत स्कोर दिया।

राजस्थान के लिए जोफ्रा आर्चर ने तीन विकेट लिए। धवल कुलकर्णी, जयदेव उनादकट को एक-एक सफलता मिली।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493