आईपीएल-12 : मुंबई ने हैदराबाद को दिया 163 रनों का लक्ष्य

मुंबई, 2 मई (आईएएनएस)। मुंबई इंडियंस ने गुरुवार को अपने घर वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें सीजन के मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के सामने जीत के लिए 163 रनों का लक्ष्य रखा है।

मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और क्विंटन डी कॉक के अर्धशतक के बूते निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए।

डी कॉक ने 58 गेंदों पर छह चौके और दो छक्कों की मदद से नाबाद 69 रन बनाए। रोहित शर्मा ने 24 रनों की पारी खेली। सूर्य कुमार यादव ने 23 रन बनाए।

हैदराबाद के लिए खलील अहमद ने तीन विकेट लिए। भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद नबी को एक-एक सफलता मिली।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493