आईपीएल-12 : राजस्थान ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का निर्णय

मुंबई, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने यहां वानखेड़े स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया है।

मुंबई इंडियंस में रोहित शर्मा की वापसी हुई है। उन्होंने टीम में सिद्देश लाड की जगह ली है।

इस मुकाबले के लिए राजस्थान की टीम में दो बदलाव हुए हैं। चोटिल बेन स्टोक्स के स्थान पर लियाम लिविंगस्टोन और रियान पराग के स्थान पर कृष्णप्पा गौतम को मौका दिया गया है। लिविंगस्टोन इस मैच के साथ आईपीएल में अपना पर्दापण कर रहे हैं।

टीम :

मुंबई : रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, राहुल चाहर, जेसन बेहरनडॉर्फ, अल्जारी जोसेफ, जसप्रीत बुमराह और केरन पोलार्ड।

राजस्थान : अजिंक्य रहाणे (कप्तान), संजू सैमसन, स्टीव स्मिथ, जोस बटलर, लियाम लिविंगस्टोन, जोफ्रा आर्चर, राहुल त्रिपाठी, कृष्णप्पा गौतम, जयदेव उनादकट, धवल कुलकर्णी, श्रेयस गोपाल।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493