आईपीएल-12 : राजस्थान ने जीता टॉस, चेन्नई को बल्लेबाजी का निमंत्रण

चेन्नई, 31 मार्च (आईएएनएस)। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने रविवार को यहां एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें सीजन के एक अहम मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है।

चेन्नई ने अपनी टीम में एक बदलावा किया है। अनुभवी हरभजन सिंह की जगह मिशेल सेंटनर को मौका दिया गया है।

दूसरी ओर, मेहमान टीम ने एक भी बदलाव नहीं किया।

टीम :

राजस्थान : अजिंक्य रहाणे (कप्तान), स्टीव स्मिथ, जोस बटलर, बेन स्टोक्स, जोफरा आर्चर, संजू सैमसन, राहुल त्रिपाठी, कृष्णप्पा गौतम, जयदेव उनादकट, धवल कुलकर्णी, श्रेयस गोपाल।

चेन्नई : महेंद्र सिह धोनी (कप्तान), अंबाती रायडू, शेन वाटसन, सुरेश रैना, केदार जाधव, रवींद्र जडेजा, ड्वैन ब्रावो, दीपक चहर, शार्दूल ठाकुर, मिशेल सेंटनर, इमरान ताहिर।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493