आईपीएल-12 : राजस्थान ने मुंबई को 4 विकेट से हराया

मुंबई, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। राजस्थान रॉयल्स ने शनिवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के एक मुकाबले में मुंबई इंडियंस को चार विकेट से हरा दिया।

मुंबई ने राजस्थान के सामने 188 रनों का मजबूत लक्ष्य रखा था, जिसे मेहमान टीम ने तीन गेंद शेष रहते हुए छह विकेट खोकर हासिल कर लिया।

राजस्थान की जीत के लिए जोस बटलर रहे जिन्होंने 43 गेंदों पर आठ चौके और सात छक्कों की मदद से 89 रनों की पारी खेली। कप्तान अंजिक्य रहाणे ने 21 गेंदों पर छह चौके और एक छक्के की मदद से 37 रन बनाए।

इससे पहले, मुंबई ने क्विंटन डी कॉक की 81 रनों की बेहतरीन पारी के दम पर 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 187 रन बनाए।

डी कॉक ने अपनी अर्धशतकीय पारी में 52 गेंदों का सामना किया और छह चौकों के अलावा चार छक्के मारे। अंत में हार्दिक पांड्या ने 11 गेंदों पर एक चौका और तीन छक्के की मदद से नाबाद 28 रन बनाकर मुंबई को मजबूत स्कोर दिया।

राजस्थान के लिए जोफ्रा आर्चर ने तीन विकेट लिए। धवल कुलकर्णी, जयदेव उनादकट को एक-एक सफलता मिली।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493