विशाखापट्टनम, 8 मई (आईएएनएस)। सनराइजर्स हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के एलिमिनेटर मुकाबले में बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स के सामने जीत के लिए 163 रनों का लक्ष्य रखा है।
पूर्व चैम्पियन हैदराबाद ने यहां डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 162 रनों का स्कोर बनाया।
हैदराबाद के लिए मार्टिन गुप्टिल ने 36, मनीष पांडे ने 30, कप्तान केन विलियम्सन ने 28 और विजय शंकर ने 25 रन बनाए।
दिल्ली के लिए कीमो पॉल ने तीन, ईशांत शर्मा ने दो और अमित मिश्रा तथा ट्रेंट बोल्ट ने एक-एक विकेट लिया।
dharmpath.com dharmpath