आईपीएल-12 : हैदराबाद ने पंजाब को दिया 151 रनों का लक्ष्य

मोहाली, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। सनराइजर्स हैदराबाद ने सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण में किंग्स इलेवन पंजाब के सामने 151 रनों का लक्ष्य रखा है।

पंजाब क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में पंजाब ने टॉस जीतकर हैदराबाद को बल्लेबाजी के लिए बुलाया। हैदराबाद की टीम पूरे 20 ओवर खेलने के बाद चार विकेट खोकर 150 रन ही बना पाई।

मेहमान टीम के लिए डेविड वार्नर ने सबसे ज्यादा नाबाद 70 रन बनाए। अपनी अर्धशतकीय पारी में वार्नर ने 62 गेंदों का सामना किया और छह चौकों के अलावा एक छक्का लगाया। उनके अलावा विजय शंकर ने 27 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 26 रनों की पारी खेली।

अंत में दीपक हुड्डा ने तीन गेंदों पर दो चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 14 रन बनाकर टीम को 150 तक पहुंचाया।

पंजाब के लिए कप्तान रविचंद्रन अश्विन, मुजीब उर रहमान और मोहम्मद शमी ने एक-एक विकेट लिए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493