आईपीएल-8 : किंग्स इलेवन के सामने 173 रनों का लक्ष्य (लीड-1)

मोहाली, 3 मई (आईएएनएस)। सलामी बल्लेबाज लेंडिल सिमंस (71) और पार्थिव पटेल (59) के बीच 111 रनों की साझेदारी की बदौलत पंजाब क्रिकेट संघ (पीसीबी) स्टेडियम में जारी आईपीएल-8 के 35वें मैच में मुंबई इंडियंस ने किंग्स इलेवन पंजाब के सामने जीत के लिए 173 रनों का लक्ष्य रखा है।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवरों में तीन विकेट खोकर 172 रन बनाए।

सिमंस ने 56 गेंदों की पारी में नौ चौके और एक छक्का लगाया। उन्होंने पहले ही ओवर में दो चौके लगाकर अपने इरादे जाहिर कर दिए। पार्थिव ने भी उनका भरपूर साथ दिया और चार ओवरों तक मुंबई इंडियंस ने 46 रन जोड़ लिए।

इसके बाद सनराइजर्स के कप्तान डेविड वार्नर ने पांचवें ओवर में मिशेल जॉनसन को आक्रमण पर लगाया। पटेल ने जॉनसन का स्वागत उनके पहले ही ओवर में एक छक्का और दो चौका लगाते हुए 16 रन बटोर कर किया।

आखिरकार 13वें ओवर में कर्णवीर सिंह ने पार्थिव पटेल को अपनी फिरकी में फंसाया। पटेल डीप स्वायर लेग पर मुरली विजय द्वारा लपके गए। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए कप्तान रोहित शर्मा (26) ने दूसरे विकेट के लिए सिमंस के साथ 43 रन जोड़े।

इस बीच मुंबई इंडियंस की रन गति पर भी असर पड़ा और टीम 10 से 15 ओवरों के बीच केवल 27 रन जोड़ सकी। सिमंस आखिरी ओवर में पवेलियन लौटे।

किंग्स इलेवन की ओर से अनुरीत सिंह, मिशेल जॉनसन और कर्णवीर सिंह ने एक-एक सफलता हासिल की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493