बेंगलुरू, 6 मई (आईएएनएस)। एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आठवें संस्करण के 40वें मैच में किंग्स इलेवन पंजाब ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
किंग्स इलेवन में विरेंद्र सहवाग की जगह मनन वोहरा को बुलाया गया है।
कोहली की टीम में दो बदलाव किए गए हैं। उनके धुरंधर बल्लेबाज क्रिस गेल वापस आ गए हैं तथा इकबाल अब्दुल्ला की जगह एस. अरविंद की वापसी हुई है।
रॉयल चैलेंजर्स के नौ मैचों में नौ अंक हैं तथा अंकतालिका में वे पांचवें स्थान पर हैं। दूसरी ओर लगातार पांच मैच हार चुके किंग्स इलेवन नौ मैचों से चार अंक ही हासिल कर सके हैं और सबसे निचले पायदान पर हैं।
टीम :
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर : विराट कोहली (कप्तान), अब्राहम डिविलियर्स, क्रिस गेल, हर्षल पटेल, युजवेंद्र चहल, मंदीप सिंह, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), सरफराज खान, डेविड वीज, मिशेल स्टार्क, एस. अरविंद।
किंग्स इलेवन पंजाब : जॉर्ज बेले (कप्तान), मुरली विजय, मनन वोहरा, ग्लेन मैक्सवेल, डेविड मिलर, रिद्धिमान साहा, मिशेल जानसन, अक्षर पटेल, अनुरीत सिंह, संदीप शर्मा, करणवीर सिंह।
dharmpath.com dharmpath