आईपीएल-8 : डेयरडेविल्स ने टॉस जीत चुनी गेंदबाजी

चेन्नई, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आठवें संस्करण के दूसरे मैच में गुरुवार को दिल्ली डेयरडेविल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

अपने पहले खिताब की तलाश में भारी फेरबदल के साथ डेयरडेविल्स इस बार ज्यां पॉल ड्यूमिनी के नेतृत्व में खेलेगी, जबकि आईपीएल की अब तक की सबसे सफल टीम रही चेन्नई सुपर किंग्स महेंद्र सिंह धौनी के विश्वस्त नेतृत्व में तीसरी बार खिताब अपने नाम करना चाहेगी।

टीमें :

दिल्ली डेयरडेविल्स : मयंक अग्रवाल, सीएम गौतम (विकेटकीपर), श्रेयष अय्यर, ज्यां पॉल ड्यूमिनी (कप्तान), युवराज सिंह, एल्बी मोर्कल, केदार जाधव, नाथन कोल्टर नील, अमित मिश्रा, डेविड जोसेफ, इमरान ताहिर।

चेन्नई सुपर किंग्स : ब्रेंडन मैक्लम, ड्वायन स्मिथ, सुरेश रैना, फॉफ दू प्लेसिस, ड्वेन ब्रावो, रवींद्र जडेजा, महेंद्र सिंह धौनी (कप्तान/विकेटकीपर), रवीचंद्रन अश्विन, मोहित शर्मा, ईश्वर पांडेय, आशीष नेहरा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493