आईपीएल-8 : नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

नई दिल्ली, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आठवें संस्करण में सोमवार को फिरोजशाह कोटला मैदान पर होने वाले 17वें मुकाबले में टॉस जीतकर मेजबान दिल्ली डेयरडेविल्स को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया है।

दोनों टीमों ने इस मैच के लिए कोई बदलाव नहीं किया है।

डेयरडेविल्स ने इस संस्करण में अब तक चार मैच खेले हैं और दो मैचों में वह विजयी रहा है। टीम चार अंकों के साथ अंकतालिका में चौथे पायदान पर है।

वहीं, अपना चौथा मैच खेलने उतरी नाइट राइडर्स टीम ने भी इस संस्करण में अब तक दो जीत हासिल की है। टीम अंकतालिका में तीसरे पायदान पर है।

टीमें :

दिल्ली डेयरडेविल्स : मयंक अग्रवाल, श्रेयष अय्यर, ज्यां पॉल ड्यूमिनी (कप्तान), युवराज सिंह, एंजेलो मैथ्यूज, मनोज तिवारी, केदार जाधव (विकेटकीपर), नाथन कोल्टर-नील, अमित मिश्रा, इमरान ताहिर, डोमनिक जोसेफ।

कोलकाता नाइट राइडर्स : गौतम गंभीर (कप्तान), रोबिन उथप्पा (विकेटकीपर), यूसुफ पठान, उमेश यादव, सूर्यकुमार यादव, मनीष पांडेय, मोर्ने मोर्कल, पीयूष चावला, रायन टेन डोसेट, सुनील नरेन, आंद्रे रसेल।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493