आईपीएल-8 : सुपरकिंग्स ने टॉस जीता, बल्लेबाजी का फैसला

चेन्नई, 4 मई (आईएएनएस)। चेन्नई सुपरकिंग्स ने एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में सोमवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ जारी आईपीएल-8 के 37वें मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।

चेन्नई सुपरकिंग्स ने इस मैच के लिए अपनी टीम में एक बदलाव करते हुए रोनित मोरे के स्थान पर ईश्वर पांडे को वापस बुलाया है।

रॉयल चैलेंजर्स ने अपने विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गोल को आराम दिया है। उनके स्थान पर निक मैडिंसन खेलेंगे। साथ ही वरुण एरॉन के स्थान पर इकबाल अब्दुल्ला को मौका दिया गया है।

सुपर किंग्स के नौ मैचों से 12 अंक हैं और टीम अंकतालिका में शीर्ष पर है। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स आठ मैचों से नौ अंक के साथ तीसरे स्थान पर हैं। सुपर किंग्स को पिछले दो मैचों में लगातार हार का सामना करना पड़ा है।

दूसरी ओर रॉयल चैलेंजर्स पिछले चार मैचों से अविजित हैं। उन्हें पिछली हार सुपर किंग्स के हाथों ही मिली थी।

टीम :

चेन्नई सुपर किंग्स : महेंद्र सिंह धौनी, ब्रेंडन मैक्लम, ड्वायन स्मिथ, सुरेश रैना, फाफ दू प्लेसिस, रविंद्र जडेजा, ड्वायन ब्रावो, पवन नेगी, मोहित शर्मा, ईश्वर पांडे, आशीष नेहरा।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर : विराट कोहली (कप्तान), अब्राहम डिविलियर्स, मंदीप सिंह, निक मैडिंसन, दिनेश कार्तिक, सरफराज खान, डेविड विज, इकबाल अब्दुल्ला, हर्षल पटेल, मिशेल स्टार्क, यजुवेंद्र चहल।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493