आईपीएल-8 : सुपरकिंग्स ने टॉस जीत बल्लेबाजी का फैसला किया

चेन्नई, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। चेन्नई सुपरकिंग्स टीम ने शनिवार को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आठवें संस्करण के चौथे मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।

चेन्नई सुपरकिंग्स का इस सत्र में यह दूसरा मैच है। पहले मैच में टीम ने इसी मैदान पर गुरुवार को दिल्ली डेयरडेविल्स को एक रन से हराया था। वहीं, सनराइजर्स अपना पहला मैच खेल रहा है। टीम का नेतृत्व आस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर के हाथों में है।

टीम :

चेन्नई सुपरकिंग्स : ब्रेंडन मैक्लम, ड्वायन स्मिथ, सुरेश रैना, फाफ दू प्लेसिस, रवींद्र जडेजा, महेंद्र सिंह धौनी (कप्तान), ड्वायन ब्रावो, रविचंद्रन अश्विन, मोहित शर्मा, ईश्वर पांडे, आशीष नेहरा।

सनराइजर्स हैदराबाद : डेविड वार्नर (कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, नमन ओझा, केन विलियमसन, रवि बोपारा, परवेज रसूल, कर्ण शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, इशांत शर्मा, ट्रेंट बाउल्ट।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493