आईपीकेएल : पुणे ने बेंगलोर को हरा हासिल की दूसरी जीत

पुणे,, 15 मई (आईएएनएस)। पुणे प्राइड ने बुधवार को बालेवाडी स्पोटर्स कॉम्पलेक्स में खेले गए इंडो-इंटरनेशनल प्रीमियर कबड्डी लीग (आईपीकेएल) के पहले सीजन के अपने दूसरे मैच में बेंगलोर राइनोज को 32-29 से मात देते हुए विजयी क्रम को जारी रखा है।

पुणे,, 15 मई (आईएएनएस)। पुणे प्राइड ने बुधवार को बालेवाडी स्पोटर्स कॉम्पलेक्स में खेले गए इंडो-इंटरनेशनल प्रीमियर कबड्डी लीग (आईपीकेएल) के पहले सीजन के अपने दूसरे मैच में बेंगलोर राइनोज को 32-29 से मात देते हुए विजयी क्रम को जारी रखा है।

पुणे ने अपने पहले मैच में हरियाणा हीरोज को मात दी थी। यह बेंगलोर की इस सीजन की पहली हार है। उसने पहले मैच में पांडिचेरी प्रेडिएटर्स को मात दी थी।

बेंगलोर ने पहले क्वार्टर में दमदार खेल दिखाया लेकिन दूसरे क्वार्टर से पुणे ने वापसी की और आखिरी क्वार्टर में बढ़त हासिल की और उसे बनाए रखते हुए इस सीजन का अपना दूसरा मैच जीता।

पहले हाफ में पुणे पूरी तरह से बेबस थी। वह खेल के हर मोर्चे, रेड और टैकल पर अंक लुटा रही थी। बेंगलोर ने आते ही स्कोर 2-0 किया। यहां पुणे ने इस क्वार्टर का पहला और इकलौता अंक लिया क्योंकि यहां से इस क्वार्टर में सिर्फ बेंगलोर का स्कोरबोर्ड चल रहा था। पहले क्वार्टर के अंत में बेंगलोर का स्कोर 12-1 रहा।

दूसरे क्वार्टर में जरूर पुणे ने पहले की अपेक्षा बेहतर खेल दिखाया और अंकों के अंतर को काफी हद तक पाट दिया। पुणे ने स्कोर 5-17 कर लिया था। यहां अब्दुल ने सफल रेड से तीन अंक लेकर पुणे के अंकों को आठ तक पहुंचाया। इस रेड ने मानो पुणे में जान फूंक दी। यहां से पुणे लगातार अंक लेती रही और दूसरे क्वार्टर के अंत तक उसके खाते में 14 अंक थे। बेंगलोर हालांकि 18-14 से बढ़त लिए हुए थे, लेकिन इस क्वार्टर में पुणे के खेल ने बेंगलोर की परेशानी बढ़ा दी थी।

तीसरे क्वार्टर में दोनों टीमों के बीच जबरदस्त टक्कर हुई। इस रेस में हालांकि आगे बेंगलोर ही रही लेकिन इसकी एक वजह अरुनगम की सुपर रेड रही जिससे बेंगलोर के हिस्से तीन अंक आए। इससे पहले पुणे लगातार अंक लेकर अंतर को कम कर रही थी। उसने स्कोर 17-20 और फिर 18-21 कर लिया था। यहां अरुंगम ने रेड से तीन अहम अंक लेकर स्कोर 24-18 किया। आखिरी के मिनटों में पुणे सिर्फ दो अंक ले पाई फिर भी बेंगलोर ने तीसरे क्वार्टर का अंत 24-20 के साथ किया।

चौथे क्वार्टर में पुणे ने बेंगलोर को शुरू से परेशान किया। उसने कुछ ही मिनटों में स्कोर 23-24 किया और फिर बेंकटेश की रेड के दम पर बेंगलोर को ऑल आउट कर स्कोर 27-25 कर लिया। यहां से पुणे ने अपनी बढ़त को बनाए रखा और 32-29 के स्कोर के साथ जीत हासिल की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493