आईपीकेएल : हरियाणा-बेंगलोर ने खेला सीजन का दूसरा टाई

मैसूर, 24 मई (आईएएनएस)। हरियाणा हीरोज ने शुक्रवार को पारले इंडो इंटरनेशनल प्रीमियर कबड्डी लीग (आईकेपीएल) के जोन-ए के मुकाबले में बेंगलोर राइनोज के साथ सीजन का दूसरा टाई मैच खेला है। यह मैच 36-36 से बराबर रहा।

यह इस सीजन का दूसरा टाई मैच है। इससे पहले चेन्नई चैलेंजर्स और मुंबई चे राजे का मैच टाई रहा था।

हरियाणा ने पहले और आखिरी हाफ में दमदार खेल दिखाते हुए मुकाबले को टाई कराया।

मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों के बीच जोरदार प्रतिस्पर्धा देखी गई। पहला क्वार्टर हरियाणा के नाम रहा। उसने 7-7 की बराबरी के बाद बेंगलोर को ऑल आउट करते हुए इस क्वार्टर के अंत तक 13-7 की बढ़त बना ली।

बेंगलोर ने हालांकि दूसरे क्वार्टर में वापसी करते हुए एक समय स्कोर 15-12 कर लिया लेकिन हरियाणा ने एक अंक लेते हुए स्कोर 16-12 कर लिया। एक समय स्कोर हरियाणा के पक्ष में 17-15 था लेकिन बेंगलोर की टीम ने उसे ऑल आउट कर स्कोर 19-19 कर लिया। इसी स्कोर के साथ हाफ टाइम हुआ।

हाफ टाइम के बाद तीसरे क्वार्टर में दोनों टीमों के बीच तू-आगे, मैं-आगे का खेल चलता रहा और इसके साथ स्कोर 22-22 हो गया लेकिन इसके बाद बेंगलोर ने 24-23 की बढ़त बना ली। इस बढ़त को बेंगलोर ने 25-23 किया लेकिन हरियाणा ने तीन अंक लेकर अपना स्कोर 26 कर एक अंक की बढ़त ले ली। बेंगलोर भी रुकने वाली नहीं थी। उसने दो अंक ले तीसरे क्वार्टर का अंत 27-26 के स्कोर के साथ किया।

आखिरी क्वार्टर में भी एक टीम आगे निकलती तो दूसरी टीम बरबरी कर लेती। अंकों की इसी रस्साकशी में स्कोर 28-28, 30-30, रहा। बेंगलोर ने 32-30 की बढ़त ली और फिर 35-33 से आगे हो गई, लेकिन अखिरी मिनट में हरियाणा ने पहले 35-35 से बराबरी की और जब बेंगलोर ने एक अंक ले लिया था तब हरियाणा ने मैच के अखिरी मिनट में एक अंक ले मुकाबला टाई कर दिया।

हरियाणा के लिए सेगर सिंह ने सबसे ज्यादा नौ अंक लिए। बेंगलोर के लिए अरुं गम ने 10 अंक लिए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493