आईपीटीएल : सिंगापुर स्लैमर्स ने जीता खिताब

सिंगापुर, 20 दिसम्बर (आईएएनएस)। सिंगापुर स्लैमर्स ने रविवार को गत चैम्पियन इंडियन एसेज को हराकर इंटरनेशनल प्रीमियर टेनिस लीग (आईपीटीएल) के दूसरे संस्करण का खिताब अपने नाम कर लिया।

फाइनल मैच के पहले मुकाबले में कार्लोस मोया ने फैब्रिस सांटोरो को 6-4 से हराकर स्लैमर्स को बढ़त दिलाई।

बेलिंडा बेंसिक ने इसके बाद दूसरे मुकाबले में स्वेतलाना कुजनेत्सोवा को 6-5 से हराया और स्लैमर्स की बढ़त को दोगुना कर दिया।

सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना की जोड़ी ने मिश्रित युगल वर्ग के तहत हुए तीसरे मुकाबले में डस्टिन ब्राउन और कैरोलीना प्लिस्कोवा को 6-2 से मात देकर इंडियन एसेज को पहला अंक दिलाया।

हालांकि पुरुष एकल वर्ग के तहत हुए अगले मुकाबले में स्टानिस्लास वावरिंका ने बर्नाड टॉमिक को 6-3 से मात देकर स्लैमर्स की बढ़त को और बढ़ा दिया।

वावरिंका इसके बाद हुए पुरुष युगल मुकाबले में मार्सेलो मेलो के साथ खेलने उतरे और इवान डोडिग-बोपन्ना की जोड़ी को 6-3 से हराते हुए स्लैमर्स को खिताब दिला दिया।

स्लैमर्स को विजेता के खिताब के अलावा 10 लाख डॉलर की इनामी राशि भी मिली, वहीं उप-विजेता इंडियन एसेज को पांच लाख डॉलर दिए गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493