आईपीसी ने रूस के 34 पैरा-एथलीटों की अपील को किया खारिज

मास्को, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। रूस के 34 खिलाड़ियों की रियो पैरालम्पिक-2016 में हिस्सा लेने की अपील को अंतर्राष्ट्रीय पैरालम्पिक समिति (आईपीसी) ने खारिज कर दिया है।

खेल वकील आर्टयोम पाटसेव ने इस बात की पुष्टि की।

समाचार एजेंसी तास के मुताबिक, पाटसेव ने बुधवार को कहा, “34 खिलाड़ियों की अपील को खारिज कर दिया गया है।”

तास के मुताबिक, उन्होंने कहा कि वह अपने मुव्वकिलों के साथ खेल पंचाट न्यायालय (सीएएस) में जाएंगे। जहां उनके मुताबिक मामले की सुनवाई चार-पांच सितंबर को की जाएगी और छह सितंबर को फैसला सुनाया जाएगा।

रशियन पैरालम्पिक समिति (आरपीसी) ने बुधवार को अपनी रिपोर्ट में कहा था कि रूस के 200 पैरालम्पिक खिलाड़ियों ने आईपीसी में व्यक्तिगत तौर पर अपील दायर की है। खिलाड़ियों ने अपनी अपील में सात से 18 सितंबर तक होने वाले रियो पैरालम्पिक खेलों में हिस्सा लेने की इजाजत मांगी है।

आरपीसी ने बुधवार को एक बयान में कहा था कि उसने आईपीसी में प्रतिबंध के खिलाफ स्विट्जरलैंड की संघीय न्यायालय में अपील दायर की है जिस पर फैसला छह से सात महीनों में आ जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493