नई दिल्ली, 30 मई (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा कहती हैं कि जून में होने वाले 16वें इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (आईफा) वीकेंड एंड अवार्ड्स में ‘रॉकस्टार’ की तरह प्रस्तुति देने का उनका सपना पूरा होगा।
सोनाक्षी कहती हैं कि वह हमेशा से एक रॉकस्टार की तरह दर्शकों के सामने प्रस्तुति देने का सपना देखा करती थीं।
सोनाक्षी ने यहां शुक्रवार को सातवें बीएमडब्ल्यू इंडिया ब्राइडल फैशन वीक की घोषणा के मौके पर आईएएनएस से बात की। उन्होंने बताया, “मैं आईफा के लिए एकदम तैयार हूं। मैंने अपनी जिंदगी में हमेशा यह सपना देखा कि मैं रॉकस्टार की तरह एक संगीत कार्यक्रम में गा रही हूं..एक तरह से मेरा सपना सच हो रहा है। इसलिए, मैं बेहद उत्साहित हूं।”
वह आईफा के प्रारंभिक दिन आईफा रॉक्स में प्रस्तुति देंगी। इसके अलावा सात जून को इसके समापन समारोह में लाइव एक्ट से शोभा भी बढ़ाएंगी।
सोनाक्षी पांच दिवसीय बीएमडब्ल्यू इंडिया ब्राइडल फैशन वीक की ब्रांड एंबेसडर घोषित की गई हैं। यह यहां 15 जुलाई से शुरू होगा।
dharmpath.com dharmpath