आईफा में फ्रीडा पिंटो को मिलेगा ‘अंतर्राष्ट्रीय आइकन’ पुरस्कार

मेड्रिड, 22 जून (आईएएनएस)। ‘स्लमडॉग मिल्यनेर’ की अभिनेत्री फ्रीडा पिंटो को भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म अकादमी (आईफा) समारोह में ‘अंतर्राष्ट्रीय आइकन’ पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। समारोह के 17वें संस्करण का आगाज गुरुवार से होगा।

हिंदी सिनेमा में सर्वश्रेष्ठ को सम्मानित करने के लिए बॉलीवुड के ऑस्कर्स के रूप में विख्यात आईफा का हर साल आयोजन किया जाता है। आईफा की टीम से जुड़े एक सूत्र ने फ्रीडा को यह सम्मान दिए जाने की पुष्टि की है।

अभिनेत्री ने मनोरंजन उद्योग में अपनी यात्रा में ‘स्लमडॉग मिल्यनेर’, ‘मिराल’, ‘डे ऑफ द फैल्कन’, ‘इम्मॉर्टल्स’ और ‘डेजर्ट डांसर’ जैसी फिल्मों में अपने अभिनय की छाप छोड़ी है।

फ्रीडा ने केवल फिल्मों में ही अपनी छाप नहीं छोड़ी, बल्कि उन्होंने ‘गर्ल राइजिंग’ अभियान जैसे सामाजिक सराकारों के साथ जुड़कर समाज के लिए भी अपना योगदान दिया है।

फ्रीडा रविवार को पुरस्कार समारोह में शामिल होने के बाद अमेरिका की प्रथम महिला मिशेल ओबामा के साथ मिलकर लड़कियों की शिक्षा के लिए सरकार की एक पहल ‘लेट गर्ल्स लर्न’ में अपना योगदान देने के लिए लाइबेरिया की राजधानी मोनरोविया के लिए रवाना होंगी।

फ्रीडा ‘लेट गर्ल्स लर्न’ अभियान के लिए मिशेल ओबामा, उनकी बेटियों साशा और मालिया तथा उनकी नानी मरियम रॉबिनसन के साथ जून के अंत में लाइबेरिया और स्पेन जाएंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493