आईमैक्स फॉर्मेट में रिलीज होगी ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तां’

मुंबई, 12 मई (आईएएनएस)। आमिर खान, अमिताभ बच्चन और कटरीना कैफ अभिनीत ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तां’ डिजिटल रूप से आईमैक्स फॉर्मेट में रिलीज होगी। इस फॉर्मेट में रिलीज होने जा रही यह पांचवीं भारतीय फिल्म है।

इससे पहले ‘धूम-3’, ‘बैंग बैंग’, ‘बाहुबली-2’ और ‘पद्मावत’ जैसी फिल्में रिलीज हो चुकी हैं।

आईमैक्स कॉर्पोरेशन के वरिष्ठ कार्यकारी उपाध्यक्ष व आईमैक्स एंटरटेनमेंट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ग्रेग फॉस्टर ने कहा, “‘धूम-3’ की सफलता के बाद ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तां’ से यशराज फिल्म्स के साथ हमारी शानदार साझेदारी जारी है और दर्शकों को इस शानदार फिल्म का सबसे सजीव व बेहतरीन अनुभव कराने के लिए हमारे साथ दुनिया के महान कलाकारों में से एक आमिर खान फिर से जुड़े हैं।”

यशराज फिल्म्स के अध्यक्ष अक्षय विधवानी ने कहा कि ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तां’ बहुत बड़ी आईमैक्स स्क्रीन पर रिलीज होगी।

विजय कृष्ण आचार्य निर्देशित फिल्म में अभिनेत्री फातिमा सना शेख भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493