आईसक्रीम ब्रांड से प्रेरित फराह खान ने बनाए खास आभूषण

मुंबई, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। आभूषण डिजाइनर फराह खान ने एक विशेष संग्रह के लिए आईसक्रीम ब्रांड मैगनम के साथ सहयोग किया है।

बयान में कहा गया कि ब्रांड के विचार ‘टेकिंग प्लेजर सीरियसली’ से प्रेरित फराह ने मैगनमएक्सफराहखान संग्रह की रचना की है। यह संग्रह चॉकलेट हीरों के साथ उसकी आसक्ति को दर्शाता है। यह संग्रह चमकदार, फैशन के अनुसार और आनन्दित करने वाला है।

फराह खान ने कहा, “मेरी रचना ब्रांड के विचार, शिल्पकारिता और आसक्ति के साथ एक पंक्ति में खड़ी है, जो प्रत्येक महिला को गहने पहनने और अपनी खुशी जाहिर के लिए प्रेरित करेगा।”

हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड के मैगनम आईसक्रीम इंडिया के अध्यक्ष हिमांशु कंवर ने कहा कि यह आभूषण वास्तव में बेहतरीन कला का नमूना है।

फराह की आधिकारिक वेबसाइट पर 24 अप्रैल को इस पर से पर्दा उठाया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493