इस्लामाबाद, 10 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान ने भारतीय ‘जासूस’ कुलभूषण जाधव की मौत की सजा पर रोक लगाने के लिए भारत के अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक अदालत में (आईसीजे) में जाने के फैसले को ‘पाकिस्तान में भारत प्रायोजित आतंकवाद’ से ध्यान हटाने का प्रयास करार दिया है।
आईसीजे ने मंगलवार रात पाकिस्तान से जाधव को फांसी नहीं देने को कहा। पाकिस्तान की सैन्य अदालत ने जाधव को पाकिस्तानी क्षेत्र में आतंकवाद फैलाने और भारत के लिए जासूसी करने के आरोपों में मौत की सजा सुनाई है।
पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा एम. आसिफ ने ट्वीट किया, “आईसीजे को लिखा भारतीय पत्र पाकिस्तान में भारत प्रायोजित आतंकवाद से ध्यान भटकाने की कोशिश है। कुलभूषण को राष्ट्रीय सुरक्षा के खिलाफ अपराधों में दोषी पाया गया है।”
dharmpath.com dharmpath