आईसीडब्ल्यू के रैंप पर दुल्हन बन पहुंचीं यामी

नई दिल्ली, 23 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेत्री यामी गौतम ने यहां शुक्रवार को वीक (आईसीडब्ल्यू) 2016 में डिजाइनर जोड़ी रिम्पल और हरप्रीत नरूला के लिए दुल्हन अवतार में रैंप पर जलवे बिखेरे। यहां डिजाइनर जोड़ी ने अपना ‘हैरत’ संग्रह पेश किया।

डिजाइनरों ने विशेष आकृति के साथ अपरंपरागत रंग का दुल्हन का लहंगा पेश किया और इस पर हल्के सुनहरे रंग की चोली के साथ खूबसूरत दुपट्टा भी था।

अभिनेत्री ने बताया कि उन्हें यह लहंगा बहुत खूबसूरत लगा।

यामी ने शोस्टॉपर ड्रेस के बारे में कहा, “मुझे यह आश्चर्यजनक और खूबसूरत लग रही है। मुझे यह बहुत पसंद आई।”

यह पूछे जाने पर कि उन्होंने यामी को शोस्टॉपर के रूप में क्यों चुना, रिम्पल ने कहा, “फैशन के मामले में यामी में बहुत कुछ है। वह खूबसूरत और प्रतिभाशाली हैं।”

उन्होंने कहा, “यामी के साथ हमारे घरेलू ताल्लुकात हैं। वह चंडीगढ़ से हैं और हम लुधियाना से। हमारे दिल में उनके लिए हमेशा से जगह रही है।”

उल्लेखनीय है कि पांच दिवसीय महोत्सव बुधवार से शुरू हुआ और यह रविवार को समाप्त होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493