दुबई, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की कार्यकारी समिति के अध्यक्ष नजम सेठी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अंतरिम अध्यक्ष बन सकते हैं।
मुस्तफा कमाल के इसी महीने इस्तीफा देने के बाद से यह पद रिक्त पड़ा हुआ है।
वेबसाइट ‘क्रिकइंफो डॉट कॉम’ के अनुसार, आईसीसी की बैठक से ठीक पहले इन दिनों सेटी दुबई में ही हैं और कमाल की जगह इस पद के लिए प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं।
पीसीबी के पूर्व अध्यक्ष सेठी यदि कमाल की जगह आईसीसी के अध्यक्ष बनते हैं तो वह इस पद पर एक जुलाई तक 12 महीने तक रहेंगे।
सेठी ने हालांकि जुलाई में औपचारिक तौर पर पूर्णकालिक पद ग्रहण करने से पूर्व अंतरिम अवधि के लिए भी अपनी इच्छा जताई है।
बांग्लादेश के कमाल ने आईसीसी के साथ विवाद के चलते अपने पद से इस्तीफा दे दिया। आईसीसी विश्व कप-2015 के दौरान भारत और बांग्लादेश के बीच हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में कमाल ने अंपायरों पर गलत निर्णय देने का आरोप लगाते हुए आलचोना की थी और इस विवाद के पीछे इसी को मुख्य वजह माना जा रहा है।
इसके बाद विजेता टीम को विश्व कप ट्रॉफी देने का अवसर न दिए जाने के कारण भी कमाल ने विरोध जताया था।
कमाल के अध्यक्ष रहते भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व अध्यक्ष एवं आईसीसी के चेयरमैन एन. श्रीनिवासन ने विश्व कप विजेता आस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान माइकल क्लार्क को ट्रॉफी प्रदान की थी।
आईसीसी के नियमों के मुताबिक बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के पास कमाल की जगह अध्यक्ष पद के लिए किसी व्यक्ति को नामांकित कर सकता है।
dharmpath.com dharmpath