आईसीसी ने टेस्ट, वनडे टीम ऑफ द इयर का ऐलान किया, कोहली कप्तान

दुबई, 22 जनवरी (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने मंगलवार को यहां साल 2018 के लिए पुरुषों की टेस्ट और वनडे टीम ऑफ द इयर का ऐलान किया।

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को दोनों टीमों का कप्तान बनाया गया है। कोहली ने पिछले साल खेले गए 13 टेस्ट मैचों में 55.08 की औसत से 1,322 रन बनाए जबकि 14 वनडे में उन्होंने 133.55 के दमदार औसत से 1,202 रन जड़े।

कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में पिछले साल पांच शतक लगाए, जबकि वनडे में उनके नाम छह शतक रहे।

इस टीम का चयन आईसीसी वोटिंग अकादमी करती है जिसमें पूर्व खिलाड़ियों सहित मीडिया और ब्रॉडकास्टिंग के सदस्य शामिल होते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493