‘आई एम योर वूमेन’ में दिखेंगी रेचल ब्रोसनाहन

लॉस एंजेलिस, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। एमी शेरमैन-पलाडिनो की एमेजॉन सीरीज ‘द मार्वलस मिसेज मिसैल’ की स्टार रेचल ब्रोसनाहन ‘आई एम योर वूमेन’ में नजर आएंगी।

हॉलीवुड र्पिोटर डॉट कॉम की एक रिपोर्ट के मुताबिक, वह जॉर्डन होरोविट्ज के साथ मिलकर निर्देशक जूलिया हार्ट के लिए इस फिल्म को प्रोड्यूस भी करेंगी। एमेजॉन स्टूडियो इस प्रोजेक्ट के सह-निर्माता होंगे।

जूलिया हार्ट ने अपने पति जॉर्डन होरोविट्ज के साथ मिलकर स्क्रिप्ट का सह लेखन किया है। इसमें रेचल ब्रोसनाहन को जीन के किरदार को निभाने के लिए लिया गया है।

फिल्म की कहानी जीन नामक एक महिला के इर्द-गिर्द घूमती है जो अपने पति के अपराधों के चलते अपने बच्चों को लेकर भागने को मजबूर हो जाती हैं। इसके बाद उसकी जिंदगी अप्रत्याशित रूप से एक अन्य जोड़े के साथ जुड़ जाती है।

‘आई एम योर वूमेन’ के प्रोडक्शन की शुरुआत इस साल के आखिर में होगी। एमेजॉन स्टूडियो द्वारा फिल्म का डिस्ट्रीब्यूशन किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493