राज्य शासन द्वारा भारतीय पुलिस सेवा की अधिकारी श्रीमती दीपिका सूरी, उप पुलिस महानिरीक्षक, विसबल, भोपाल रेंज की सेवाएँ 4 वर्ष की अवधि अथवा अन्य आदेश तक के लिये भारत सरकार, गृह मंत्रालय को सौंपी गई हैं। गौरतलब है कि श्रीमती सूरी को गृह मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा सेन्ट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) में पुलिस अधीक्षक के पद पर नियुक्ति दी गई है।
dharmpath.com dharmpath