आई-लीग : ईस्ट बंगाल ने आइजोल को दी मात

आइजोल, 12 मार्च (आईएएनएस)। हार की कगार पर पहुंचती दिख रही ईस्ट बंगाल ने वापसी करते हुए रांटि मार्टिस की हैट्रिक की बदौलत आई-लीग मुकाबले में शनिवार को आइजोल को 3-2 से शिकस्त दी।

आइजोल की टीम 67वें मिनट में 10 खिलाड़ी और 90वें मिनट में नौ खिलाड़ियों की रह गई, जिसका फायदा ईस्ट बंगाल ने बखूबी उठाया।

ईस्ट बंगाल की टीम 2-0 से पीछे चल रही थी और उसकी हार लगभग तय लग रही थी लेकिन राटिं ने अंतिम क्षणों में तीन गोल कर टीम को जीत दिलाई।

रांटि ने 69वें, 85वें, 88वें मिनट में गोल किए।

इससे पहले आइजोल की टीम को 19वें मिनट में ब्रेंडन वानलालेमडिका ने गोल कर बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ में युता किनोवका ने 58वें मिनट में टीम के लिए दूसरा गोल कर बढ़त दो गुनी कर दी।

इसके बाद आईजोल एक भी गोल नहीं कर पाई।

इस जीत के साथ ही ईस्ट बंगाल की टीम 11 मैचों में 20 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर बनी हुई है। आइजोल की टीम 11 मैचों में नौ अंकों के साथ सातवें स्थान पर बनी हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493