नई दिल्ली, 29 जून (आईएएनएस)। भारत के प्राथमिक फुटबाल टूर्नामेंट आई-लीग के सभी क्लब आने वाले सत्र में एक और टूर्नामेंट इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के साथ ही आयोजन पर राजी हो गए हैं।
नई दिल्ली, 29 जून (आईएएनएस)। भारत के प्राथमिक फुटबाल टूर्नामेंट आई-लीग के सभी क्लब आने वाले सत्र में एक और टूर्नामेंट इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के साथ ही आयोजन पर राजी हो गए हैं।
इसके लिए उन्होंने हालांकि शर्त रखी है कि आई-लीग के मैच स्टार स्पोर्ट्स पर अच्छी गुणवत्ता, विपणन नीति और प्रचार-प्रसार के साथ प्रसारित किए जाएंगे।
फुटबाल हाउस में हुई बैठक में क्लबों ने साथ ही लीग के नियमित आकलन पर नजर रखने के लिए टास्क फोर्स गठित करने को कहा है।
इस बैठक में अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ), की लीग समिति के चेयरमैन सुब्रता दत्ता और एआईएफएफ के महासचिव कुशल दास, आई-लीग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनंदो धर भी मौजूद थे।
आई-लीग क्लबों ने इसके साथ ही आठ विदेशी खिलाड़िओं को पंजीकृत करने की मांग की जिसमें से कम से कम दो खिलाड़ी एशिया के हों। इसके अलावा पांच विदेशी खिलाड़ियों को मैदान पर उतरने की बात भी रखी।
बैठक की अध्यक्षता करने वाले दत्ता ने कहा कि जो भी मांग बैठक में रखी गई हैं उनको पांच जुलाई को होने वाली बैठक में लीग समिति के सामने रखा जाएगा।
दत्ता ने आईएएनएस से कहा, “लीग में एक टीम में कम से कम दो एशिया से ताल्लुक रखने वाले विदेशी खिलाड़ी होंगे। वहीं अंतिम एकादश में एक एशियाई खिलाड़ी होगा। आईएसएल में एशियाई खिलाड़ियों के लिए कोई कोटा नहीं है।”
बैठक में हिस्सा लेने वाले क्लबों में दो क्लब आठ विदेशी खिलाड़ियों के प्रस्ताव को लेकर शुरुआत में राजी नहीं थे। लेकिन बाद में वह इस पर राजी हो गए।
dharmpath.com dharmpath