आई-लीग : बागान का अजेय क्रम जारी, डीएसके को हराया

पुणे, 30 जनवरी (आईएएनएस)। सोनी नोर्डे के दोहरे गोल की बदौलत दिग्गज भारतीय क्लब मोहन बागान ने आई-लीग के मौैजूदा संस्करण में अपने अजेय क्रम को कायम रखते हुए शनिवार को डीएसके शिवाजियंस को 2-0 से हरा दिया।

बालेवाडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हुए मैच में मौजूदा चैम्पियन बागान के लिए नोर्डे ने 12वें और 55वें मिनट में दो गोल किए।

इस जीत के बाद बागान के 10 अंक हो गए और वह अंकतालिका में दूसरे पायदान पर पहुंच गया।

लीग में अब तक खेले गए चार मैचों में बागान ने तीन में जीत हासिल की है, जबकि ईस्ट बंगाल के साथ उनका एक मैच 1-1 से बराबरी पर रहा था।

मैच के दौरान लाल्हमंगाइसागा राल्ते को दो बार येलो कार्ड दिखाया, जिसके चलते राल्ते को मैदान से बाहर जाना पड़ा और मेजबान शिवाजियंस को शेष मैच 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493