आई लीग : रॉयल वाहिंग्दोह ने ईस्ट बंगाल को 1-0 से हराया

शिलांग, 31 मार्च (आईएएनएस)। मिडफील्डर गोडविन फ्रैंको द्वारा 30वें मिनट में दागे गए गोल की बदौलत मेजबान रॉयल वाहिंग्दोह ने मंगलवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेले गए आई-लीग के एक मैच में ईस्ट बंगाल को 1-0 से हरा दिया।

मैच के शुरुआत से ही मेजबान टीम हावी दिखी और कुछ मौकों पर गोल के बेहतर मौके भी बनाने में कामयाब रही। फ्रैंको की बदौलत आखिरकार रॉयल वाहिंग्दोह बढ़त बनाने में कामयाब रहा।

फ्री किक पर फ्रैंको द्वारा दागे गए इस शॉट को ईस्ट बंगाल के गोलकीपर अभिजीत मंडल रोकने में नाकाम रहे।

ईस्ट बंगाल के लिए भी कुछ मौके बने लेकिन स्ट्राइकरों के नीरस प्रदर्शन के कारण टीम कोई भी गोल नहीं कर सकी।

इस जीत के साथ रॉयल वाहिंग्दोह 11 मैचों में 20 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर पहुंच गया। मोहन बागान के नौ मैचों में 21 अंक हैं और वह शीर्ष पर है।

ईस्ट बंगाल के 10 मैचों में 13 अंक हैं और वह छठे पायदान पर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493