गुरुग्राम, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। आई-स्केट्स ने गुरुग्राम में पहले आइस हॉकी की प्रदर्शनी प्रतियोगिता ‘आइस हॉकी स्पेकटेक्युलर’ का सफल आयोजन किया।
पिछले सात वर्षो से शीतकालीन खेलों का प्रचार-प्रसार तथा आयोजन कर रहे आई-स्केट्स ने अपनी इस पहल को आगे बढ़ाते हुए भारत में आइस हॉकी के प्रति जागरुकता फैलाने के लक्ष्य से इस प्रतियोगिता को आयोजित किया।
इसमें कनाडा की सेक्रेड बुल्स, जापान, आई-स्केट्स टीम और इंडो-तिब्बतन पुलिस टीम ने हिस्सा लिया। दो दिनों तक गुरुग्राम के एंबियंस मॉल में आयोजित इस प्रतियोगिता में इंडो-तिब्बतन पुलिस विजेता रही।
इस मौके पर आई-स्केट के प्रमुख करण राय ने कहा, “हम इस बात से खुश हैं कि चार अंतर्राष्ट्रीय स्तर की टीमों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। आई-स्करेट्स भारत में शीतकालीन खेलों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं को निखार रहा है। पिछले सात वर्षो से हम इस ओर अग्रसर हैं। ऐसे में इस प्रतियोगिता का आयोजन हमने भारत में आइस हॉकी के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए किया।”
dharmpath.com dharmpath