आएगा ‘सौतन’ का बोल्ड संस्करण

नई दिल्ली, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। ‘जिंदगी जलेबी के’ निर्देशक करण कश्यप पुरानी बहुचर्चित फिल्म ‘सौतन’ को एक बार फिर पर्दे पर उतारने जा रहे हैं, लेकिन इस बार ज्यादा बोल्ड अवतार में। कश्यप का कहना है कि यह राजेश खन्ना और टीना मुनीम अभिनीत पुरानी फिल्म को उनकी श्रद्धांजलि है।

कश्यप ने कहा, “मेरी फिल्म आज के युवाओं के दृष्टिकोण के साथ पुरानी क्लासिक फिल्म को एक बोल्ड श्रद्धांजलि है।”

फिल्म का नाम ‘सौतन-ए न्यू थ्रीसम’ रखा गया है। फिल्म का निर्माण मोकेश फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले किया जा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493