आकृति शर्मा निडर हैं : निर्माता

मुंबई, 23 मार्च (आईएएनएस)। टीवी निर्माता नीलांजना पुरकायस्था ने बाल कलाकार आकृति शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह एक निडर और उत्साही हैं।

मुंबई, 23 मार्च (आईएएनएस)। टीवी निर्माता नीलांजना पुरकायस्था ने बाल कलाकार आकृति शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह एक निडर और उत्साही हैं।

टेलीविजन धारावाहिक ‘कुल्फी कुमार बाजेवाला’ में कुल्फी की भूमिका निभा रही सात वर्षीया अभिनेत्री ने अपने किरदार के लिए गायन समेत कई चीजें सीखी हैं।

पुरकायस्था ने कहा, “आकृति बेहद उत्साही और निडर बच्ची है। वह सेट पर बंदरों के साथ खेलती है। उसने उनके साथ दोस्ती कर ली है। अभी हाल ही में शो के एक सीक्वेंस के लिए उसने घुड़सवारी भी सीखी।”

पठानकोट के पास एक गांव की पृष्ठभूमि पर निर्मित इस शो में दिखाया जाएगा कि कुल्फी अपने गीतों के जरिए किसी भी स्थिति में खुशी और सकारात्मकता प्राप्त करती है।

धारावाहिक का प्रसारण टेलीविजन चैनल स्टार प्लस पर होता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493