आखिरी दिन खराब बल्लेबाजी महंगी पड़ी : रामदीन

सेंट जॉर्ज्स, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। वेस्टइंडीज के कप्तान दिनेश रामदीन ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में मिली नौ विकेट की हार का ठीकरा बल्लेबाजों के सिर फोड़ते हुए कहा कि आखिरी दिन के पहले सत्र में छह विकेट गंवाना हार की मुख्य वजह रहा।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार पहले सत्र में जेम्स एंडरसन की धारदार गेंदबाजी के सामने कैरेबियाई बल्लेबाज असहाय नजर आए और टीम इंग्लैंड के सामने केवल 144 रनों का लक्ष्य रख सकी।

रामदीन ने कहा, “मुझे लगता है कि पहले सत्र में छह विकेट गंवाना महंगा पड़ा। हमने पहले चार दिन अच्छा मुकाबला किया लेकिन आखिरी दिन नए गेंद के सामने हम नहीं टिक सके।”

रामदीन के अनुसार, “हमारे लिए जरूरी था कि हम एक अच्छी साझेदारी करें। मेहमान टीम की गेंदबाजी बहुत अच्छी है लेकिन फिर भी हमें विकेट पर टिकने का प्रयास करना चाहिए था।”

वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच तीसरा और आखिरी टेस्ट बारबाडोस में एक मई से शुरू होना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493