आखिरी नॉकआउट मैच के लिए लौटे शाकिब

ढाका, 15 मार्च (आईएएनएस)। चोट के कारण काफी दिनों से मैदान से दूर चल रहे हरफनमौला खिलाड़ी शाकिब अल हसन निदास ट्रॉफी त्रिकोणीय टी-20 सीरीज के आखिरी नॉकआउट मैच में बांग्लादेश टीम में लौट आए हैं।

वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने कहा है कि शाकिब अपनी उंगली चोट से ठीक हो गए हैं और वह गुरुवार को कोलंबो पहुंच जाएंगे।

शाकिब के आने से बांग्लादेश को अहम मैच में मजबूती मिलेगी। आखिरी मैच बांग्लादेश और श्रीलंका दोनों के लिए निर्णायक है। जो टीम इस मैच में जीत हासिल करेगी वो फाइनल में भारत के खिलाफ खेलेगी। शाकिब इस मैच में टीम की कप्तानी करेंगे। उनकी गैरमौजूदगी में महामुदुल्लाह अभी तक टीम के कप्तान थे।

शाकिब को जनवरी में श्रीलंका और जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली गई त्रिकोणीय सीरीज में चोट लग गई थी तब से वह मैदान से बाहर थे। इसी कारण वह पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) और निदास ट्रॉफी के पहले तीन मैचों में नहीं खेल सके थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493