नई दिल्ली, 30 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय खेल मंत्री विजय गोयल ने सोमवार को ओलम्पिक खेलों की तैयारी के लिए टास्क फोर्स का गठन किया है, जिसमें बैडमिंटन कोच पुलेला गोपीचंद और पूर्व निशानेबाज अभिनव बिंद्रा को शामिल किया गया है।
इस समिति का काम आने वाले तीन ओलम्पिक खेलों की तैयारी के लिए रोड मैप तैयार करना है।
इस समिति का गठन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर किया गया है। समिति का काम 2020, 2024, 2028 ओलम्पिक खेलों के लिए लघु कालिक, मध्य कालिक और दीर्घ कालिक रणनीति तैयार करना होगा।
इस आठ सदस्यीय समिति में गोपीचंद और बिंद्रा के अलावा भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान विरेन रासकिन्हा, हॉकी कोच एस.बलदेव सिंह, वरिष्ठ पत्रकार राजेश कालरा, ओम पाठक भी शामिल हैं।
समिति का काम 2020 ओलम्पिक के लिए पदक जीतने वाले संभावित खिलाड़ियों के नाम, उनके कोच और सहयोगी स्टाफ का नाम सुझाना है।
आठ सदस्यीय समिति देश में खेल की संरचना को बेहतर करने को लेकर भी अपने सुझाव देगी।
dharmpath.com dharmpath